NSE Kya hai? BSE Kya hai? दोनों मे क्या अंतर है?

NSE और BSE दोनों ही भारत के बड़े स्टॉक एक्सचेंज हैं जहाँ हज़ारों कंपनियाँ लिस्टेड हैं पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि NSE Kya hai, BSE Kya Hai और आखिर इन दोनों में क्या अंतर है जो इन्हे एक दूसरे से अलग करता है और सबसे ज़रूरी बात, इनका मुख्य काम क्या है? क्या इनके बिना stock market नहीं चल सकता? चलिए जानते हैं सभी सवालों के जवाब।

NSE Meaning in Hindi

NSE का फुल फॉर्म होता है “National Stock Exchange”। यह भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज हैं। इसकी स्थापना सन 1992 में मुंबई के अंदर हुई थी। कारोबार के लिहाज़ से यह दुनिया का तीसरा सबसे एक्टिव स्टॉक एक्सचेंज है जहाँ दुनिया भर के निवेशक आते हैं और अपनी पूंजी लगाकर लाभ उठाते हैं। 

देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज होने के साथ ही NSE भारत का सबसे नया स्टॉक एक्सचेंज भी है जो आटोमेटिक स्क्रीन बेस्ड ट्रेडिंग सिस्टम प्रदान करने वाला सबसे पहला stock exchange है। हम कह सकते है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अब तक का सबसे एडवांस्ड एक्सचेंज है जिसे देखकर अमेरिका के न्यूयॉर्क जैसे बड़े एक्सचेंज सीख रहे हैं और तरक्की कर रहे हैं |

डीमैट अकाउंट धारकों की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ रही है क्योंकि अब भारत के लोग भी ट्रेडिंग पर ध्यान दे रहे है। नए निवेशक खासकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेड करना पसंद करते हैं क्योंकि यहाँ पहले से काफी लिक्विडिटी है। बढ़ते निवेशकों के साथ स्टॉक एक्सचेंज की जिम्मेदारी काफी ज़्यादा बढ़ गयी है।

BSE Meaning in Hindi

BSE का फुल फॉर्म होता है “Bombay Stock Exchange”। आपको बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1875 में महाराष्ट्र की दलाल स्ट्रीट, काला घोडा, मुंबई में  हुई थी। भारत का सबसे पुराना एक्सचेंज होने के साथ ही ये एशिया का भी सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है जिसने हमारे देश को अन्तराष्ट्रीय बाजार में एक अलग पहचान दिलाई है। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और NSE में आज 7462 कंपनियां लिस्टेड हैं जबकि 2019 में केवल 4066 कंपनियों ने ही खुद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के साथ रजिस्टर किया था। साल दर साल स्टॉक एक्सचेंज में नयी नयी कंपनियां खुद को स्टॉक एक्सचेंज के साथ रजिस्टर कर रही हैं | दोनों स्टॉक एक्सचेंज में भी BSE पर कंपनियां ज्यादा तेजी से बढ़ रही हैं और अपना बिज़नेस करने के साथ साथ भारत का नाम विश्व भर में विख्यात कर रही हैं। 

BSE और NSE में क्या अंतर है? Difference between NSE and BSE

NSE or BSE me kya antar hai

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (NSE) भारत का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है। कई कंपनियां ऐसी भी है जो केवल NSE मे है और कई सारी ऐसी भी है जो केवल BSE मे लिस्टेड हैं ।

Point of DifferenceBSENSE
स्थापना1875 में स्थापित1994 में स्थापित
कहाँ स्थित हैमुंबई में स्थित हैमुंबई में स्थित है
सूचीबद्ध कंपनियां5,8171,632
बाजार पूंजीकरण$1.6 ट्रिलियन$2.3 ट्रिलियन
सूचकांकसेंसेक्सनिफ़्टी 50
Follow us on Google News button for Seekhonivesh

Leave a Comment